parvati mata

पार्वती माता की आरती : ॐ जय पार्वती माता

(Shree Parvati Mata Aarti in Hindi) यहां पढ़ें श्री पार्वती माता की आरती

By: डॉ पलाश ठाकुर (वैदिक ज्योतिषी, अंकशास्त्री, टैरो रीडर।)

ॐ जय पार्वती माता, मैया जय पार्वती माता ।

ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता। ॐ जय पार्वती माता।।

ॐ जय पार्वती माता, मैया जय पार्वती माता।

ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता। ॐ जय पार्वती माता ।।

अरिकुल पद्म विनाशिनि जय सेवक त्राता।

जग जीवन जगदम्बा, हरिहर गुण गाता। ॐ जय पार्वती माता ।।

सिंह का वाहन साजे, कुण्डल है साथा।

देव बंधू जस गावत, नृत्य करत ताथा। ॐ जय पार्वती माता ।।

सतयुग रूपशील अतिसुन्दर, नाम सती कहलाता।

हेमांचल घर जन्मी, सखियन संग राता। ॐ जय पार्वती माता ।।

शुम्भ निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्थाता।

सहस्त्र भुजा तनु धरि के, चक्र लियो हाथा। ॐ जय पार्वती माता ।।

सृष्टि रूप तुही जननी शिवसंग रंगराता।

नन्दी भृंगी बीन लाही है हाथन मदमाता। ॐ जय पार्वती माता ।।

देवन अरज करत हम कवचित को लाता।

गावत दे दे ताली, मन में रंगराता। ॐ जय पार्वती माता ।।

श्री प्रताप आरती मैया की, जो कोई गाता।

सदा सुखी नित रहता, सुख सम्पत्ति पाता। ॐ जय पार्वती माता ।।

ॐ जय पार्वती माता मैया जय पार्वती माता।

ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल की दाता। ॐ जय पार्वती माता ।।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *