lakshmi ma aarti

महालक्ष्मी माता की आरती- ॐ जय लक्ष्मी माता

(Mahalakshmi Mata Aarti in Hindi) यहां पढ़ें महालक्ष्मी माता की आरती

By: डॉ पलाश ठाकुर (वैदिक ज्योतिषी, अंकशास्त्री, टैरो रीडर।)

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।

तुमको निस दिन सेवत हर-विष्णु-धाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।

सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता

तुम पाताल-निरंजनि, सुख-सम्पत्ति-दाता।

जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि-धन पाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।

कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनि, भवनिधि की त्राता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता

जिस घर तुम रहती, तहं सब सद्गुण आता।

सब सम्भव हो जाता, मन नहिं घबराता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न हो पाता।

खान-पान का वैभव सब तुमसे आता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता

शुभ-गुण-मंदिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।

रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहिं पाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कई नर गाता।

उर आनन्द समाता, पाप शमन हो जाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता

–महालक्ष्मी माता की आरती संपन्न–

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *