shiv ji

शिव जी की आरती- ॐ जय शिव ओंकारा

(Shiv Ji Aarti in Hindi) यहां पढ़ें शिव जी की आरती

By: डॉ पलाश ठाकुर (वैदिक ज्योतिषी, अंकशास्त्री, टैरो रीडर।)

जय शिव ओंकारा ॐ जय शिव ओंकारा ।

ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥ 

एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।

हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥ 

दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।

त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥ 

अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी ।

चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी ॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥ 

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ।

सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥ 

कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता ।

जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता ॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥ 

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।

प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका ॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥ 

काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी ।

नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी ॥ ॐ जय शिव ओंकारा.॥ 

त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे ।

कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

1 thought on “शिव जी की आरती- ॐ जय शिव ओंकारा”

  1. Pingback: Budh Pradosh Vrat 2021: Date, Significance, Muhurat - Dr Palash Thhakur

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *